फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मध्यप्रदेश के ठेकेदार का होटल के कमरे में मिला शव, हार्ट अटैक से मौत की आशंका, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 25 Jul 2024 02:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बेटे सनी ने किसी पर भी कोई आरोप या शक नहीं जताया है। हालांकि यह जरूर कहा कि पिता 70 हजार रुपये लेकर घर से निकले थे। पुलिस को उनके पास से महज 21 हजार रुपये ही मिले हैं। बाकी रुपये कहां गए, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मूलगंज थानाक्षेत्र स्थित होटल आनंद लॉज में मंगलवार को मध्यप्रदेश के एक ठेकेदार का अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला। दो दिन से कमरे का दरवाजा बंद देख होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।

विज्ञापन

मूलरूप से मध्यप्रदेश के शिवपुरी निवासी गुलाब राय (62) बिल्डिंग ठेकेदार थे। बेटे सनी ने बताया कि चार दिन पहले पिता ठेकेदारी के काम से कानपुर आए थे। सोमवार रात करीब 11 बजे उनसे बात हुई थी। इसके बाद से मोबाइल बंद था। देर रात पुलिस से सूचना मिली कि पिता का शव होटल में मिला है। मूलगंज इंस्पेक्टर विकेश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले गुलाब यहां पर रुकने आए थे।
सोमवार को किसी से मिलने गए थे। इसके बाद शाम को होटल आए थे। होटल वालों ने उन्हें रात करीब 9 बजे आखिरी बार देखा था। मंगलवार को जब पूरा दिन गुलाब कमरे से नहीं निकले तो होटल के मैनेजर ने पहले एक कर्मचारी को भेजा। कमरे के भीतर से कोई आहट न मिलने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है।

विज्ञापन

रुपये कहां गए, होनी चाहिए जांच
बेटे सनी ने किसी पर भी कोई आरोप या शक नहीं जताया है। हालांकि यह जरूर कहा कि पिता 70 हजार रुपये लेकर घर से निकले थे। पुलिस को उनके पास से महज 21 हजार रुपये ही मिले हैं। बाकी रुपये कहां गए, इसकी जांच होनी चाहिए।

शहर के होटलों में पहले भी मिले शव
  • फजलगंज के एक होटल में आनंदपुरी निवासी कारोबारी के बेटे का शव मिला।
  • कोयला नगर के एक होटल में फार्मासिस्ट का शव मिला।
  • हरबंश मोहाल के होटल में मथुरा के एक कारोबारी का शव मिला।
  • रेलबाजार के होटल में इटावा में रहने वाले कारोबारी का शव मिला।
  • घंटाघर के एक होटल में युवक और युवती का शव मिला।

हार्ट पेशेंट और भारी लोग ऊपर न लें कमरा
फोरेंसिक टीम के प्रभारी आरके श्रीवास्तव का कहना है कि अत्यधिक वजनी और हार्ट पेशेंट लोगों को होटल में ग्राउंड फ्लोर या फर्स्ट फ्लोर पर ही कमरा लेना चाहिए। बीमार हैं तो होटल में अकेले नहीं रुकना चाहिए। कमरा लेने से पहले क्रॉस वेंटिलेशन चेक कर लेना चाहिए। उनका कहना है कि दरअसल घनी आबादी वाले इलाकों में होटलों में नमी होती है, जिससे ठंडक तो रहती है लेकिन पसीना बंद नहीं होता, जिसकी वजह से हार्ट फेल होने की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह सामने आएगी। परिवार वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है, तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  -एसके सिंह, डीसीपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें