कानपुर देहात में रसूलाबाद के सिठउमताना गांव में 12 वीं कक्षा के 17 वर्षीय किशोर सौरभ पुत्र राजपाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह पिता ने बेटे का फांसी पर झूलता हुआ शव देखा तो बदहवास हो गया।
बेटे लाश देख घर में मातम छा गया। मां का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। पिता का कहना है कि बेटा काफी दिनों से बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक औरैया याकूबपुर के श्री शिव इंटर कालेज का छात्र था।