फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हिस्ट्रीशीटर का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या की या हत्या हुई, पुलिस कर रही जांच

Sun, 17 Jan 2021 09:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जालौन जिले में ब्लाक महेवा के पिपरोधा रोड के पास खेत की मेड़ पर लगे पेड़ से रस्सी के सहारे संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव लटका मिला। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त हिस्ट्रीशीटर मंटाई के रूप में की।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हत्या या आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पिपरोधा रोड पर नीम के पेड़ से रविवार की सुबह एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी कालपी आरपी सिंह, इंस्पेक्टर कालपी आरके सिंह व चुर्खी थाना प्रभारी मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर जांच पड़ताल की। मृतक के पास मिले कागज पर लिखे मोबाइल नंबर से उसकी पहुचान मंटाई पुत्र भगवानदास दर्जी निवासी औंता थाना चुर्खी के रूप में हुई।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि उस पर सात मुकदमे चल रहे हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट चुर्खी थाने में खुली हुई है। वहीं रामपुरा व कुठौंद थाने में भी मामले दर्ज है। हाल ही में 21 दिसंबर को गांव के ही बंटे पुत्र रामदास ने पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज कराया था। पुलिस हत्या व आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें