फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टहलने निकले बुजुर्ग की नाले में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात नाले में शिवशंकर दयाल (78) का शव मिला। वह घर में टहलने की बात कहकर निकले थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

टिनशेड कॉलोनी विजयनगर निवासी शिवशंकर की पत्नी की कई साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उनका बेटा दीपक सक्सेना लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है। वह अपने भतीजे राजेश के साथ रहते थे। राजेश के मुताबिक, रविवार देर शाम वह टहलने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद लौटे नहीं। देर रात वह लोग थाने पहुंचे और फोटो दिखाई तो पुलिस ने नाले में शव मिलने की जानकारी दी। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें