फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: हाईवे के सेंटर डिवाइडर में मिला वृद्धा का शव, नहीं हुई शिनाख्त…पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 18 Jun 2024 12:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में हाईवे के सेंटर डिवाइडर में वृद्ध महिला का शव मिला है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने लावारिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के छिवली गांव में हाईवे के सेंटर डिवाइडर में वृद्ध महिला का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि, महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। लावारिस में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

छिवली के ग्रामीणों के मुताबिक 15 दिन से महिला गांव में रह रही थी। मांग कर पेट भरती थी। मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। डिवाइडर में पेड़ के नीचे रात में सोई थी। सुबह ग्रामीणों ने देखा,  तो वृद्धा की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी कांति सिंह ने बताया कि पहचान नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया गर्मी या लू लगने से वृद्धा की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें