फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शोभन मंदिर की झील में उतराता मिला युवक का शव

Mon, 21 Sep 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। थाना क्षेत्र के शोभन मंदिर परिसर में बनी झील में रविवार दोपहर 12:30 बजे के करीब लोगों ने एक युवक का शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाने के प्रयास किए। देर शाम को मौके पर पहुंचे कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के सुजानपुर निवासी परिजन ने की है।
विज्ञापन

शोभन मंदिर में रविवार दोपहर को दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिसर में बनी झील में एक 22 वर्षीय युवक का शव उतराता देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बहार निकलवा कर छानबीन करने के बाद आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाने के प्रयास किए। सफलता न मिलने पर शव को मॉर्चरी में रखवाया।
शाम को थाने सुजानपुर निवासी जयराम शिवली थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस की ओर से वायरल की गई फोटो की पहचान बेटे श्यामजी के रूप में की। बताया कि बेटा मानसिक रूप से बीमार रहता था। काफी समय से उसका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह नौ बजे बेटा घर परिजन को बिना बताए साइकिल से निकल आया था। शाम तक बेटा घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की ओर से बेटे के शव की फोटो वायरल की जाने पर घटना की जानकारी हुई। अनहोनी पर युवक मां रानी, भाई सरमन, बहन सलोनी व परिजन रोने लगे। शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें