फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: जंगल में मिला अधेड़ का शव…नहीं हुई शिनाख्त, जहर की डिब्बी और शराब की शीशी पड़ी मिली, जांच शुरू

Fri, 05 Jul 2024 09:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बहुआ कस्बे के जंगल में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया की शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में रेंय के जंगल में लगभग 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस औश्र फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के रेंय गांव के जंगल में 55 वर्षीय अधेड़ अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। अज्ञात व्यक्ति सफेद कुर्ता और सफेद लोवर पहने हुए है। वहीं, मृतक के शव के करीब जहर (सल्फास) की डिब्बी और शराब की शीशी पड़ी मिली। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
सूचना पर ललौली थाना प्रभारी तारकेश्वर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। वहीं, फोरेंसिंक टीम और सीओ जाफरगंज होरीलाल ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया की शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें