फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ट्यूबवेल में मिला दिव्यांग युवक का शव, भाई बोला- कई दिन तक नहीं आते थे घर, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Jul 2024 10:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मुस्करा थाना क्षेत्र में खेत पर बने ट्यूबवेल के पास दिव्यांग युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में खेत में बने ट्यूबवेल पर दिव्यांग युवक का शव मिला है। दिव्यांग शराब का आदि बताया जा रहा है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बा मुस्करा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव निवासी संजय कुमार राजपूत ने बताया कि उनके पिता की बहुत पहले मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन

वह दो भाई हैं, जिसमें से बड़ा भाई रामहेत (35) दिव्यांग और अविवाहित थे। बताया कि वह शराब पीने की आदि था। कई-कई दिन घर नहीं आता था। खेत पर बने ट्यूबवेल पर रहता था। पिछले तीन दिनों से ट्यूबवेल पर बने कमरे में ही रहकर शराब में मस्त था। बताया कि मंगलवार को  उसकी पत्नी  टिफिन में खाना लेकर ट्यूबवेल पर गई थी।
उस समय उसने देखा कि ट्यूबवेल पर बने कमरे में वह सो रहा था। तो पत्नी उसके पास खाने का टिफिन छोड़कर वापस घर चली आई। शाम को लगभग साढ़े सात बजे जब चाचा कालका प्रसाद राजपूत ट्यूबवेल पहुंचे, तो उसने देखा कि कमरे में रामहेत सो रहा है और टिफिन बगल में रखा हुआ है। तब जाकर चाचा ने उसे खाना खाने के लिए जागने की कोशिश की और देखा कि वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रात आठ बजे चाचा ने घटना की जानकारी दी, जिसकी सूचना थाना मुस्करा में दी गई। वहीं, सूचना पर पहुंचे थाना उपनिरीक्षक शिवम पांडे ने शव कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ सहित ग्राम प्रधान रविंद्र राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें