फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाले में मिला 18 दिन से लापता मूकबधिर युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवाबगंज थानाक्षेत्र के आजाद पार्क के पास से 18 दिनों से लापता मूकबधिर युवक का शव घर के पास स्थित नाले में पड़ा मिला। सूचना पर फोर्स व फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची एसीपी कर्नलगंज ने जांच पड़ताल कर क्रेन की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


आजादनगर में मूक बधिर प्रयास चतुर्वेदी (24) अपनी मां पुष्पा चतुर्वेदी के साथ रहते थे। मां ने बताया कि पति लोकेंद्र चतुर्वेदी पीएनबी में कैशियर थे। उनका वर्ष 2011 में निधन हो गया था। तब से वह ही बेटे का भरण पोषण कर रही थीं।

11 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे प्रयास घर से निकला था, लेकिन देर रात वापस नहीं लौटा। सुबह आसपास के लोगों व लखनऊ में रहने वाले भतीजे प्रत्यूष को जानकारी दी। तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला तो 16 जनवरी को नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम एक बच्चे ने नाले की टूटी पटिया से एक युवक का औंधे मुंह शव पड़ा देखा। जेसीबी की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। मां ने शव की पहचान टीशर्ट व लोअर से की। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें