पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
मामले की जानकारी होते ही इलाके में भी सनसनी फैल गई। सैकड़ो की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सौरिख पुलिस व फोरेंसिक टीम ने नमूने लेते हुए अमरीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस घटना से मां गुड्डी देवी पत्नी आस्था बहन पूनम, ज्योति, प्रतिमा और बेटी शिबू (3) व बेटा लड्डू(1) का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक व उसके साथियों ने शराब पी
ग्रामीणों ने बताया खेत से सटे हुए कमलेश बाथम के खेत में शराब पीने के गिलास व क्वार्टर के पाउच मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि यहां पर मृतक व उसके साथियों ने शराब पी है । वहीं, देर रात तक अमरीश के फोन पर परिजन कॉल करते रहे फोन रिसीव न होने पर अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने तलाश शुरू कर दी थी।
परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं
मृतक का मोबाइल भी परिजन व पुलिस को नहीं मिला हैऔर रात में ही नंबर बंद जाने लगा है। पिता कुंवर पाल दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं कि उसे शराब पिलाने के बाद मार दिया गया है और उसे घसीटते हुए उसके खेत में ही फेंका गया है।
परिजनों द्वारा प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया
शरीर में सिर व हाथ में चोट के निशान भी बता रहे है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह का कहना है अभी परिजनों द्वारा प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। अमरीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की सूचना और तहरीर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।