फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Tue, 28 Jul 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजैनी एच वन ब्लाक में युवक की गला घोटकर हत्या के बाद शव घर में ही फंदे से लटका दिया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है, फिर भी पुलिस घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण कर जांच-पड़ताल करेगी।
विज्ञापन


एच वन ब्लाक निवासी मदन सिंह के बड़े बेटे सोनू सिंह (23) का शव उनके कच्चे मकान के अंदर वाले कमरे में सोमवार सुबह फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोनू नशे का लती था, जिसकी वजह से उस पर काफी कर्ज हो गया था। दो दिन पहले ही सोनू ने अपना मोबाइल किसी के पास गिरवी रखा था।

उसी मोबाइल को छुड़ाने के लिए वह मां सुमन से जबरन रुपयों की मांग कर रहा था। इसको लेकर मां, छोटी बहन सुनीता और पत्नी उमा से उसकी मारपीट हुई थी। इसके बाद सोनू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद मां ने खिड़की से देखा तो पांवों तले की जमीन सरक गई। परिजनों ने बताया कि तीन माह पहले ही सोनू की शादी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस दोपहर तक सुसाइड का मामला मान रही थी, लेकिन शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी पतली रस्सी से सोनू का गला कसा गया है। सीओ गोविंदनगर ओपी सिंह ने बताया कि फिलहाल हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आ रही है, न परिवारीजन ही कोई आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी हमारे पास नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


दोबारा जांच पड़ताल की जाएगी। फोरेंसिक टीम की मदद के अलावा जरूरत पड़ी तो क्राइम सीन का री-एग्जामनिशन भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें