फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: केंद्रीय कारागार में बंदी का शव शौचालय में लटका मिला

Thu, 16 Apr 2020 04:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के गांव तिगवा निवासी जाहर सिंह (47) पुत्र श्यामलाल हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसे मैनपुरी जिला जेल से 20 मई 2007 को केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भेजा गया था। वह टीबी का मरीज था। उसका जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


रात को किसी समय उसने अस्पताल के शौचालय में फांसी लगा ली। सुबह वार्ड में जब वह दिखाई नहीं दिया तब खोजबीन की गई। उसका शव शौचालय में फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना पुलिस व उसके परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें