फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग मिले युवक और महिला के शव, हादसा मानकर जांच कर रही है जांच कर रही है पुलिस

Sat, 05 Oct 2024 05:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अर्मापुर और पनकी थाना क्षेत्रों में युवक और महिला क शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। दोनों ही घटनाओं को पुलिस हादसा मानकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक पर महिला व युवक के शव मिले। पुलिस दोनों ही मामलों को हादसा मानकर जांच कर रही है। अर्मापुर थानाक्षेत्र में स्थित गन फैक्ट्री के पीछे शुक्रवार सुबह रेलवे का प्वाइंटमैन विक्रांत ट्रैक चेक कर रहा था। तभी उसे 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा दिखाई दिया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान हो न सकी। युवक नीली शर्ट, भूरी पैंट, स्लीपर पहने हुए था और उसके सिर से खून बह रहा था। इसी तरह रावतपुर थानाक्षेत्र में सराय मसवानपुर निवासी सोमवती साहू (57) का शव पनकी पड़ाव के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
बेटे रिंपू ने बताया कि वह दादा नगर स्थित पुट्टी फैक्ट्री में काम करती थी। गुरुवार को वह फैक्ट्री काम पर गई थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से वह काफी दूर तक घिसटती चली गईं। दोनों घटनाओं से परिजनों में हड़कंप मच गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें