फोटो संख्या 23
छोटी फूफई गांव में सरसों बोने के लिए खेत की सफाई कर रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। खेतों पर काम कर रहे किसान की तारों में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। छोटी फुफई गांव निवासी रामलखन (60) शुक्रवार सुबह सरसों बोने के लिए खेत की सफाई करने गए थे। उनके खेतों के पीछे पॉली हाउस की चहारदीवारी से सट कर गए बिजली के तारों में करंट आने से बुरी तरह झुलस गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा कराए। अनुराग राजपूत ने बताया कि पिता सुबह खेत पर गए थे। किसान के चार बेटियां और एक बेटा है। किसान की मौत से पत्नी नारायन देवी के साथ परिजन बेहाल हैं।