कानपुर देहात में शिवली थाना के अंतर्गत रामगंगा नहर में और झींझक नहर में गुरुवार को दो शव पानी में उतराते मिले। दोनों ही शवों की पहचान न होने पर पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है। शिवली से निकली रामगंगा नहर में जसापुर के पास ग्रामीणों ने एक युवक का शव पानी में उतराता देखा। इस पर पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया।
पहचाने कराने की कोशिश की। मगर शव की पहचान नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी केएन राय ने बताया कि नहर में मिला शव युवक का है। जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष लग रही है। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका है। कोई ऐसी वस्तु व सामग्री नहीं मिली, जिससे पहचान हो सके। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, झींझक नहर में गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब एक अधेड़ का शव उतराता मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर साक्ष्य जुटाए हैं। निरीक्षक मंगलपुर एसके गुप्ता ने बताया कि मृतक के शरीर पर केवल एक सफेद रंग का कपड़ा है। उसका चेहरा पूरा खराब हो चुका है और शव काफी पुराना लग रहा है। देखने से मृतक की उम्र 50 वर्ष के करीब लग रही है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।