फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी पार करते समय लहरों से टकराकर पलटी नाव, छह को बचाया, महिला समेत दो डूबे

Fri, 16 Aug 2019 12:38 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
यमुना नदी में पलटी नाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग गांव में गुरुवार को यमुना नदी पार करने के दौरान नाव लहरों से टकराकर पलट गई। उसमें सवार आठ लोगों में से छह की जान बच गई। जबकि निशा (30) पत्नी धरमू निषाद निवासी सुरौली बुजुर्ग एवं जगन्नाथ (58) पुत्र छिदुवां निषाद निवासी धाने थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर डूब गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। डूबे दो लोगों की तलाश की जा रही है। फतेहपुर व कानपुर पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें