फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तेज रफ्तार कंटेनर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, 20 यात्री घायल

Fri, 16 Aug 2019 12:10 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के कन्नौज जिले में गुरुवार सुबह सवारियों से भरी रोडवेज बस में तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस अनियंत्रित होकर जीटी रोड के किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में बस सवार 20 यात्री घायल हो गए जिसमें दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


यह घटना मैनपुरी कन्नौज के बॉर्डर स्थित थाना विशुनगढ़ के गांव सिंहपुर के सामने की है। कन्नौज डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही थी। हादसे में घायल कन्नौज निवासी रामू पुत्र मेवाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर भेजा गया है। बाकियों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें