फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद पता चली मौत की असली वजह, मोबाइल से खुला Blue Whale Game का राज

Tue, 12 Sep 2017 07:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
मोबाइल पर खेले जाने वाले खतरनाक गेम ब्लू व्हेल ने बीएससी स्टूडेन्ट की जान ले ली। गेम के आखिरी पड़ाव में उसने फांसी लगा ली। छात्र के हाथ पर मछली का निशान भी गुदा हुआ था। गमजदा परिजनों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को छात्र के मोबाइल फोन में व्हेल मछली की कई फोटो और गेम के रिंग राउंड की डिटेल मिलने पर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। 
विज्ञापन

फर्रुखाबाद कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के बुनियादपुर गांव निवासी राजेंद्र दिवाकर की गांव में ही किराने की दुकान है। उनका बेटा रवि कुमार (19) एटा के सरायअगस्त स्थित पीआरडी राजपूत डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का प्राइवेट छात्र था। वह जयपुर की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में नौकरी भी करता था। पिता राजेंद्र ने बताया कि रक्षाबंधन पर रवि गांव आया था। तब से यहीं था। वह दिन भर मोबाइल पर गेम खेलता था। शनिवार को उसने घर में फांसी लगा ली। 
विज्ञापन

हाथ पर धारदार हथियार से मछली का निशान बना था

डेमो पिक
पिता ने बताया कि उसके हाथ पर धारदार हथियार से मछली का निशान बना था। परिजनों ने उस पर ध्यान नहीं दिया और पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को परिवारीजन रवि का मोबाइल देख रहे थे तो उसमें व्हेल मछली के कई फोटो थे। किराना दुकान पर कलाई पर मछली का निशान बनाते समय लिया गया रवि का फोटो भी मोबाइल में था। इसी से परिजनों को ब्लू व्हेल गेम के चक्रव्यूह में फंसकर खुदकुशी करने की जानकारी हुई। 
इस बाबत एसओ ने बताया कि ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में खुदकुशी करने की जानकारी उन्हें शाम को मिली है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ नरेश कुमार ने भी बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें