फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ब्लू वॉरियर्स ने पर्पल टाइटंस को 34 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ब्लू वॉरियर्स ने खुशहाल बेटियां खुशहाल समाज समिति की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में पर्पल टाइटंस को 34 रन से हरा दिया। काकादेव के गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू वॉरियर्स ने 16 ओवर में 183 रन बनाए। जवाब में पर्पल टाइटंस की टीम 149 रन ही बना सकी। हार के साथ पर्पल टाइटंस का पिछले चार वर्षों से चला आ रहा विजयी अभियान थम गया। फाइनल में दर्शित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए।
विज्ञापन


उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। आर्यन कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। चार्ल्स ब्रिज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का सम्मान मिला। यह मैच समिति की ओर से आयोजित दस दिवसीय नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण समर कैंप की समाप्ति पर हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पंकज मिश्रा ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एकता मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव अंकज मिश्रा एडवोकेट, सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। रीता दीक्षित, समीक्षा मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव, विधि मिश्रा, शताक्षी मिश्रा, सोनू सिंह, आरती पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें