फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 23% मतदाताओं की लोकेशन नहीं ढूंढ पाए बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी ने शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक में 23 प्रतिशत मतदाताओं की लोकेशन न ढूंढ पाने पर चिंता जताई। इन मतदाताओं के बारे में बीएलओ को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे मतदाताओं की संख्या हर हाल में कम की जाए और नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जाए।
विज्ञापन


निर्वाचन आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और आयोग की ओर निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए। राजनीतिक दलों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए हर महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर साझा की जाए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा हो चुके हैं उनके विवरण को 2003 की मतदाता सूची से संबंधित अभिलेखों के साथ अनिवार्य रूप से मिलान किया जाए। निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन नागरिकों को गणना प्रपत्र नहीं मिले वे फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को दें या वोटर हेल्पलाइन ऐप से आवेदन करें। बीएलओ और बीएलए स्तर पर नियमित बैठकें हों ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी, सभी एसीएम और एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें