फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में खूनी संघर्ष : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे के बाद हुई फायरिंग, 13 लोग गंभीर घायल

Thu, 23 Mar 2023 01:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

मौदहा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव और अस्पताल में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मौदहा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इसमें दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन

इनमें से नौ लोगों की हालत नाजुक होने के चलते सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रीवन में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया।
इसमें दोनों पक्षों के बच्चीलाल (45) पुत्र बाबूराम,जय हिंद उर्फ कल्लू (40) पुत्र बाबूराम, बाबू लाल (60), सुनील (35), संतोष(65), बच्चा (55), मुन्ना (40), जसवंत (19), राजबहादुर (55), कैलाशिया (35) पत्नी बच्ची यादव, सुमित्रा यादव (25) पत्नी भोला यादव को गंभीर चोंटे आईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकारी अस्पताल और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी विवेक यादव ने घटना स्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें