फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अधिवक्ता दिवस पर किया रक्तदान, वकीलों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती को बुधवार को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कचहरी में रक्तदान शिविर, सम्मान समारोह और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन लॉन में पं. रामकुमार शुक्ल की स्मृति में अधिवक्ता यशु शुक्ला के सहयोग से महिला अधिवक्ता बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ अपर जिला जज सपना त्रिपाठी व विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट शुचि श्रीवास्तव ने की। प्रतियोगिता छह दिसंबर तक चलेगी।

इस दौरान गौरांग त्रिवेदी, हिमांशु दीक्षित, धीरेंद्र सेंगर, राजकुमार पोरवाल, प्रतीक त्रिपाठी मौजूद रहे। लॉयर्स एसोसिएशन हॉल में उर्सला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगा। उद्घाटन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा व महामंत्री राजीव यादव और कपिलदीप सचान ने उनका स्वागत किया। शिविर में दिनेश वर्मा व राजीव यादव समेत कई अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया।

यहां उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, पुष्करधर द्विवेदी, राकेश प्रसाद साहू, ज्योति शर्मा मौजूद रहे। उधर राम अवतार महाना हॉल में माई लीगल पेन सोसाइटी व बार एसोसिएशन की ओर से क्विज का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि जिला जज ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के संयोजक पं. रवींद्र शर्मा ने अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव, रवींद्र वर्मा, शरद मिश्रा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें