कानपुर। जवाहरनगर स्थित श्री शनि साईं श्याम मंदिर में बुधवार को पंचमुखी हनुमान प्रतिमा की स्थापना के बाद भंडारा हुआ। शाम को आरती के साथ भगवान को भोग लगाया गया। उसके बाद शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। मौके पर मंदिर के संरक्षक सेठ मुरारी लाल अग्रवाल, रमा अग्रवाल, मंदिर प्रबंधक सप्पू पाठक, नीलम पाठक, दिव्यांश, मीना शुक्ला, सुधा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। (संवाद)