फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलबली है खलबली! अखिलेश की पहली सूची से इन्हें करारा झटका

Fri, 30 Dec 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

घाटमपुर से प्रत्याशी बदला, इंद्रजीत कोरी को टिकट  
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में कानपुर नगर और देहात की 14 सीटों में से केवल छह प्रत्याशी हैं। मुख्यमंत्री ने घाटमपुर के विधायक इंद्रजीत कोरी को अपनी सूची में टिकट दिया है जबकि बुधवार को मुलायम सिंह ने इंद्रजीत कोरी का टिकट काटकर उनकी जगह आरडी कुरील को प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की लिस्ट में अतीक अहमद, बिठूर विधायक मुनींद्र शुक्ला और आर्यनगर से रीता जितेंद्र बहादुर का नाम भी नहीं है। शहर के सपाइयों और राजनीति में दिलचस्पी लेने वाले शहरियों की निगाहें दिन भर लखनऊ में पिता, चाचा और भतीजे के दंगल पर लगी रहीं। देर शाम जैसे ही मुख्यमंत्री के राजनीतिक कार्यालय जनेश्वर भवन से प्रत्याशियों की सूची जारी हुई, हंगामा मच गया।

बताया जा रहा है कि प्रत्याशियों की सूची जारी करने से पहले मुख्यमंत्री का फोन सभी के पास गया। उनसे पूछा गया कि वह किसके साथ हैं। जिन लोगों ने सीएम में अपनी आस्था व्यक्त की, उन सभी को टिकट दिया गया। इसमें ज्यादातर वर्तमान विधायक हैं। इंद्रजीत कोरी बुधवार को अपना टिकट कटने के बाद कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे, लेकिन जब सीएम ने उन्हें लखनऊ बुलाया तो वह तत्काल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन्हें घाटमपुर से टिकट दे दिया। देर रात तक वह मुख्यमंत्री के खेमे वाली टीम के साथ नजर आए।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया को अखिलेश ने भी रसूलाबाद की जगह बिल्हौर से टिकट दिया है। कहा जा रहा है कि अगली लिस्ट में कई के नाम कट सकते हैं, तो कई नए आ सकते हैं।

अखिलेश की पहली सूची के प्रत्याशी सीसामऊ
--इरफान सोलंकी कल्याणपुर
--सतीश निगम भोगनीपुर
--योगेंद्र पाल सिंह घाटमपुर
--इंद्रजीत कोरी बिल्हौर
--शिवकुमार बेरिया रसूलाबाद
--अरुणा कोरी

विधायक इरफान सोलंकी ने कहा मुख्यमंत्री ने मुझसे बात की थी, मैंने उनसे कहा कि मैं हमेशा इस परिवार के साथ रहा हूं। आप युवा मुख्यमंत्री हैं, मेरे लिए जो आदेश होगा उसे मानूंगा।

विधायक मुनींद्र शुक्ला ने कहा मैं तो दिन भर क्षेत्र में था, मुझे मुख्यमंत्री ने नहीं बुलाया था। उनकी लिस्ट में मेरा नाम नहीं है, इसके विषय में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। मेरे लिए जो आदेश होगा वहीं करेंगे। यदि बुलाया जाएगा तो लखनऊ जाएंगे।

विधायक सतीश निगम बोले मेरा फोन दिन भर बंद रहा। असल में क्षेत्र में बहुत कार्यक्रम थे, इसीलिए लखनऊ में क्या चल रहा है पता नहीं चला। अभी शाम को बात हुई तो नई सूची के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें