फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस धमाकाः आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल पर भी नजर, अबतक सामने आईं ये बातें

Thu, 21 Feb 2019 01:06 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कालिंदी एक्सप्रेस धमाका
विज्ञापन
कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस में हुए धमाके को भोपाल-उज्जैन पैसेेंजर ट्रेन में हुए धमाके के साथ जोड़कर भी जांच एजेंसियों ने पड़ताल शुरू की है। आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल पर भी नजर है। हालांकि एटीएस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


सात मार्च 2017 को भोपाल से उज्जैन जा रही पैसेंजर ट्रेन में जबड़ी स्टेशन पर धमाका हुआ था। इसमें नौ लोग घायल हो गए थे। धमाका गार्ड डिब्बे के आगे लगी जनरल बोगी में हुआ था। कालिंदी में विस्फोट भी गार्ड डिब्बे के आगे वाली बोगी में हुआ है। विस्फोट की तीव्रता भी लगभग एक जैसी है।
विज्ञापन

ये सभी आईएसआईएस खुरासान मॉड्यूल के संदिग्ध आतंकी थे

भोपाल कांड के बाद एटीएस ने मध्य प्रदेश से कानपुर के दानिश अख्तर उर्फ जफर, आतिश और अलीगढ़ के सैयद मीर हुसैन को पकड़ा था। कुछ देर बाद वहां से मिले इनपुट पर लखनऊ में एटीएस ने संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह को घेरकर एनकाउंटर में मारा था। जाजमऊ में छापा मार कर इनके साथी आदिल, अजहर सहित तीन लोगों को दबोचा था।

ये सभी आईएसआईएस खुरासान मॉड्यूल के संदिग्ध आतंकी थे। मॉड्यूल के मुखिया जाजमऊ निवासी गौस मोहम्मद खान को रायबरेली से गिरफ्तार किया गया था। दोनों घटनाओं को अंजाम देने के तरीके लगभग एक ही हैं। इसलिए एटीएस मॉड्यूल की परतें भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें