फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कॉरीडोर को मुकाम तक पहुंचाने का लिया संकल्प, इन्हें मिला बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड

Thu, 21 Feb 2019 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड से किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की आमसभा में संगठन के सदस्यों ने डिफेंस कॉरीडोर परियोजना को अपने मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य ने कहा कि वे इस परियोजना में सरकार के पार्टनर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक औद्योगिक संगठन होने के नाते यह शहर के उद्यमियों के लिए गर्व की बात है। निकट भविष्य में कानपुर में भी इस परियोजना का शिलान्यास होना तय है। 
विज्ञापन


उन्होंने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के हल के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। निकट भविष्य में कई तरह की प्रदर्शनी, कार्यशालाएं आयोजित होंगी। उद्यमियों को तकनीकी तौर पर मजबूत करने का भी काम करेंगे। चैप्टर अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बीते एक वर्ष में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
विज्ञापन

इन्हें मिला बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड 

उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 220 लोगों की क्षमता वाला वातानुकूलित सभाकक्ष का निर्माण कराया गया है। यहां पर उद्यमी अपनी कार्यशालाएं कर सकेंगे। प्रथम तल पर बैडमिंटन कोर्ट और फूड जोन का निर्माण प्रस्तावित है। उद्योग बंधु की बैठकों में उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इन्हें प्रमुखता से हल करवाने का प्रयास जारी है।


संगठन में वर्तमान में 1500 सदस्य हैं। नए वित्तीय वर्ष में यह संख्या 2000 तक पहुंचाने का लक्ष्य है। स्वरूपनगर स्थित एक होटल में हुए इस आयोजन में बैंक ऑफ बड़ौदा के डीजीएम बृजेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। संचालन महामंत्री संजय जैन ने किया। 

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने शहर के पांच उद्यमियों को बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया। इन सभी उद्यमियों ने चालू वित्तीय वर्ष में अपने उद्योग में श्रेष्ठ कार्य किए हैं। इनमें मैसर्स विनाय अल्ट्रा फ्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के एसके पालीवाल, मैसर्स मिनिरल ऑयल कॉरपोरेशन के विकास अग्रवाल, मैसर्स नेटप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड के आरके अग्रवाल, मैसर्स वेद ससोमकेनिका प्राइवेट लिमिटेड के आरएन त्रिपाठी, मैसर्स फ्रंटियर स्प्रिंग लिमिटेड के के.एल. भाटिया शामिल हैं। इनमें मैसर्स वेद ससोमकेनिका प्राइवेट लिमिटेड को वंदे भारत ट्रेन की चेचिस बनाने का काम मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें