कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस में हुए धमाके को भोपाल-उज्जैन पैसेेंजर ट्रेन में हुए धमाके के साथ जोड़कर भी जांच एजेंसियों ने पड़ताल शुरू की है। आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल पर भी नजर है। हालांकि एटीएस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
सात मार्च 2017 को भोपाल से उज्जैन जा रही पैसेंजर ट्रेन में जबड़ी स्टेशन पर धमाका हुआ था। इसमें नौ लोग घायल हो गए थे। धमाका गार्ड डिब्बे के आगे लगी जनरल बोगी में हुआ था। कालिंदी में विस्फोट भी गार्ड डिब्बे के आगे वाली बोगी में हुआ है। विस्फोट की तीव्रता भी लगभग एक जैसी है।