एक मकान में अचानक हुआ विस्फोट, महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक घर में अचानक भयंकर विस्फोट होने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा।
यह घटना फफूंद कस्बे के मोहल्ला मेवतीयांन की है। यहां भयंकर विस्फोट से पूरा मकान ढह गया। हादसे में मकान मालिक नाजमा बेगम (40) पत्नी मुन्ना खान उर्फ गप्पू के शरीर के चिथड़े हो गए।