फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पटाखा बनाते समय विस्फोट से युवक के चिथड़े उड़े, धमाके की आवाज सुन थर्राया इलाका

Fri, 16 Aug 2019 11:43 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
पटाखा बनाते समय हुआ विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में शुक्रवार सुबह सरोसा गांव में आबादी से एक किलोमीटर दूर बाग में बनी कोठरी में पटाखे बनाते समय विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज सुन ग्रामीण सहम गए। हादसे में सरौसा गांव निवासी कोमल उर्फ फिरोज (35) पुत्र कासिम के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन


यह घटना अजगैन कोतवाली क्षेत्र की है। विस्फोट के बाद कोठरी का मलबा 500 मीटर दूर तक बिखर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद भीड़ को दूर किया। 

थाना अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा के अनुसार युवक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था या नही इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक कई साल से गांव के बाहर पटाखे बनाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें