फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: भाजपा नेता के खाली प्लॉट में जोरदार विस्फोट, कटा पैर मिलने से हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 14 Sep 2026 12:49 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव में रविवार देर रात भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम के खाली प्लॉट में जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह प्लॉट के अंदर और बाहर खून के निशान के साथ एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ पैर मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके को घेरकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोह गांव में भाजपा नेता का खाली प्लॉट है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। रात का समय होने के कारण आसपास के लोग बाहर निकलकर यह देखने नहीं गए कि धमाका कहां हुआ और उसकी वजह क्या थी।

विज्ञापन

सुबह प्लॉट में मिला कटा पैर

सोमवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर प्लॉट के आसपास खून के निशानों पर पड़ी। अंदर और बाहर तलाश करने पर एक कटा हुआ पैर पड़ा मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना भाजपा नेता और पुलिस को दी। कुछ ही देर में पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निशिकांत राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्लॉट को चारों तरफ से घेर लिया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि विस्फोट की वजह और मौके पर मिले पैर के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सके।

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ या उसकी मौत हुई हो सकती है। यह भी आशंका है कि घटना के बाद उसके साथ मौजूद लोग उसे वहां से ले गए हों और पैर घटनास्थल पर ही छूट गया हो।

विज्ञापन

हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। विस्फोट किस वजह से हुआ और घायल या मृत व्यक्ति कौन है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें