फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: छात्रा का गंदा वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 May 2020 02:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्यालय से सटे एक गांव की नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसे एक बार धोखे से घर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद अब उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


विरोध करने पर आए दिन धमकी दे रहा है। मंगलवार को छात्रा की मां को इसकी जानकारी हुई तो वह बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नाबालिग छात्रा ने मंगलवार को बताया कि रवि कुमार पुत्र राजा ने लगभग एक माह पूर्व उसे घर के पास से निकलते समय बुलाया।

जैसे ही वह उसके घर पहुंची तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर अश्लील हरकत की और इसका वीडियो बनाया। इसके बाद से लगातार एक माह से वह वीडियो के सहारे दुष्कर्म का प्रयास भी कर चुका है। छात्रा ने पूरी जानकारी मां को दी। छात्रा की मां ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अनिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें