फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेल आढ़ती ने रची खुद के अपहरण की कहानी, सस्पेंड सिपाही ने सेक्स वर्कर के जाल में फंसा मांगे तीन लाख

Sun, 06 Dec 2020 04:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र केसफेद कॉलोनी निवासी आढ़ती को चकेरी थाने से सस्पेंड सिपाही ने अपने साथियों केसाथ मिलकर सेक्स वर्कर केजाल में फंसाया। फिर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर। सस्पेंड सिपाही को तीन लाख रुपये देने केलिए आढ़ती ने खुद के अपहरण की कहानी रच दी। इस पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीआईजी केनिर्देश पर सर्विलांस, स्वाट टीम व पुलिस ने तीन घंटे में घटना का खुलासा कर दिया। जूही सफेद कॉलोनी निवासी आढ़ती मेराज अंसारी ने शाम करीब साढ़े छह बजे अपने मोबाइल से घर केसामने रहने वाले दोस्त आमिर को फोन पर खुद केअपहरण की सूचना दी। फिरौती के तीन लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा।

 
विज्ञापन

आमिर ने उसके परिजनों को बताया तो पिता मो. इम्तियाज (चकरपुर मंडी में लहसुन केआढ़ती) ने तीन लाख की व्यवस्था कर अपहर्ताओं से बात की। अपहर्ताओं ने उन्हें पहले शास्त्री चौक चौराहे फिर विजयनगर चौराहे पर बुलाया। फिर फोन बंद हो गया तो घबराए परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस को उसकी लोकेशन दादानगर स्थित एक कॉलोनी में मिली। वहां से पुलिस ने मेराज को सही सलामत बरामद कर लिया। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि मेराज का संपर्क एक नाम की महिला से था जिसने उसे एक सेक्स वर्कर का नंबर दिया। शनिवार को सेक्स वर्कर ने मेराज को मिलने केलिए दादानगर स्थित एक कमरे पर बुलाया था।

इस बीच सस्पेंड सिपाही मुकेश श्रीवास्तव ने अपने साथी इलियास और एक महिला साथी केसाथ उसे साजिश के तहत पकड़ लिया और फिरौती मांगी। सस्पेंड सिपाही, महिला साथी व इलियास को गिरफ्तार किया गया है। सेक्स वर्कर और मेराज के संपर्क वाली महिला फरार है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें