फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन धर्म परिर्वतन: मुस्लिम युवती ने लगाया आरोप, नाम बदलकर की शादी फिर माइंडवॉश कर भड़काया

Sun, 06 Dec 2020 11:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के बाबूपुरवा की एक मुस्लिम युवती ने गैर समुदाय के युवक पर पहचान छिपाकर विवाह करने व बाद में जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डीआईजी कार्यालय में शिकायत की है। कार्यालय में मौजूद एसपी ग्रामीण ने सीओ बाबूपुरवा को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। 
विज्ञापन


जूही निवासी युवती ने बताया कि पांच साल पहले उसकी मुलाकात बाबूपुरवा खटिकाना निवासी युवक से हुई थी। युवक ने नाम बदलकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया फिर होली के दिन उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया और आरोप है कि उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच उसने कई अश्लील वीडियो भी बना लिए। फिर एक साल बाद बालिग होने पर शादी कर ली।

शादी के बाद युवक की पहचान सामने आने पर जब युवती ने विरोध किया तो उसको मारा पीटा और प्रताड़ित किया। आरोप है कि जबरन उसका धर्म परिवर्तित करा दिया। यही नहीं आरोपी माउंडवॉश करने के लिए दूसरे धर्मों के बारे में भड़काता भी था। कई बार जान से मारने का भी प्रयास किया। इस बीच उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि रोज रोज की उसकी प्रताड़ना से तंग आकर वह करीब एक माह पहले मायके आकर रहने लगी और दूसरे घरों में काम कर अपना खर्चा उठाने लगी। इस पर भी वह रास्ते में रोककर मारपीट करता था। जिससे तंग आकर युवती ने शनिवार को डीआईजी से शिकायत की। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी
युवती ने बताया कि शादी के बाद पहचान सामने आने पर जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवक के साथ-साथ उसकी बहन और बहनोई ने भी उससे मारपीट की। कई दिन भूखा रखते थे। युवक की नामौजूदगी में उसके बहनोई ने भी शारीरिक शोषण किया। वीडियो वायरल होने के डर से वह चुपचाप सहती रही। 

मायके से जबरन ले जाने की कोशिश
युवती ने बताया कि शुक्रवार को वह उसके मायके पहुंचा। जहां उसकी मां की मौजूदगी में जबरन ले जाने का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट की। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ा। 

पीड़िता ने मामले की शिकायत की थी। सीओ बाबूपुरवा को जांच के लिए कहा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें