फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का कानपुर में स्वागत, बोले- भाइयों से मिलने आया हूं, कही ये बात

Tue, 04 Aug 2026 02:56 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के कानपुर प्रथम आगमन पर जिला उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के कानपुर प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से उनका स्वागत किया और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन

स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने अपने और कानपुर के रिश्तों की गर्मजोशी बयां करते हुए कहा कि उनका यह आगमन किसी राजनीतिक दौरे की तरह नहीं, बल्कि अपने भाइयों और साथियों से मिलने के लिए है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा संगठन पार्टी की रीढ़ है और उनकी प्राथमिकता इस ऊर्जा को सही दिशा देना है।

Trending Videos
विज्ञापन

सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं
डॉ. रोहित मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहतरीन सुशासन का जिक्र करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी युवा मोर्चे की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें