फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की प्राथमिकता किसानों का हो विकास : राज्यमंत्री

Sun, 15 Feb 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भाजपा सरकार की प्राथमिकता किसानों का सर्वांगीण हित है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीब वर्ग के कल्याण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। ये बातें शनिवार को बैरी असई स्थित रामजानकी विद्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 व जी राम जी किसान संवाद कार्यक्रम में प्रतिभा शुक्ला ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से गांवों के सतत विकास के लिए विकसित भारत जी राम जी योजना’ लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण मजदूरों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है और मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर सीधे खातों में किया जाएगा। ग्राम सभाओं में पक्की सड़क, बरात घर, पक्का नाला, शवदाह गृह जैसी आधारभूत सुविधाओं का निर्माण भी इसी योजना के तहत होगा। पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान हितों के प्रति समर्पित है और किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडेय, रामजी गुप्ता, रविशशि द्विवेदी, रविंद्र अवस्थी, दिनेश पालीवाल, विश्राम सिंह आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें