फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने बीहड़ में चलाया सर्च ऑपरेशन

Sun, 15 Feb 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर रेंज के बीहड़ पट्टी के दिबैर व गुबार में तेंदुए की तलाश में शनिवार को वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके साथ ही मुनादी कर ग्रामीणों को तेंदुए से सतर्क रहने को कहा गया।
विज्ञापन



राजपुर क्षेत्र में करीब 15 दिनों से तेंदुआ आस-पास के गांवों के बीहड़ इलाके में चहलकदमी कर रहा है। दो फरवरी को दिबैर की मड़ैया में उसके बाद जल्लापुर बिजहरा व गुबार गांव में तेंदुआ देखा गया था। वहीं, पांच दिन पहले खोजा रामपुर के खेत में पशुपालक के घोड़े को तेंदुए ने हमला कर मार दिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। इधर वन विभाग की टीम पिछले कई दिनों से तेंदुए को पकड़ने की कवायद में जुटी है।



शनिवार को वन विभाग के अफसरों ने दिबैर व गुबार गांव के जंगल में कांबिंग कर तेंदुए की तलाश की। गुबार गांव में पिंजरा भी लगवाया। भोगनीपुर वन रेंजर स्वामी दीन ने बताया कि वन विभाग की चार टीमें गांवों में सर्च अभियान चलाकर ग्रामीणों को सचेत रहने को कह रही हैं। शनिवार को कई गांवों में अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए की पगचिह्न नहीं मिले हैं। हो सकता है तेदुआ सीमावर्ती जनपद जालौन के जंगल में चला गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें