फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप में दबकर ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। ढाबे पर चाय पीने जा रहे बाग ठेकेदार की पिकप के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसा होते देख पहुंचे लोगों ने पिकप का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। साथ ही दबे शव को भी बाहर निकाला गया।

थरियांव थाना क्षेत्र के आमापुर गांव निवासी सैकू के बेटे लल्लू (50) ठेके पर आमिर का आम का बाग लिए थे। रखवाली के लिए रात को बाग में ही रुकते थे। वह सुबह उठने के बाद चाय पीने पास के ढाबे पर जाने के लिए हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर जा रही पिकप आ गई। ठेकेदार को बचाने के चक्कर में पिकप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


पिकप के नीचे लल्लू भी दब गया। हादसा होता देखकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों पिकप का शीशा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। उसे मामूली चोट आई थी। इसके बाद पिकप के नीचे दबे लल्लू को भी बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इलाकाई लोगों की सूचना पर परिजन भी आ गए।
विज्ञापन


लल्लू के तीन बेटे और एक बेटी हैं। बेटे आमिर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी इंचार्ज संगम लाल प्रजापति ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही चालक भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें