फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नए मतदाता बनाने के लिए 16 से बूथों पर प्रवास करेंगे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एसआईआर के तहत फार्म नहीं भरने वाले मतदाताओं को खोजने के लिए भाजपा हर बूथ पर प्रवास करेगी। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। इस संबंध में मंगलवार को भाजपा उत्तर जिला इकाई अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के रायपुरवा मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में रहने वाले मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर प्रवास करेंगे और रोजाना अभियान की प्रगति की जानकारी जिला इकाई को देंगे। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को घर-घर जाकर मतदाता बनाना है। बैठक में मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे, अनूप अवस्थी, अनुराग शर्मा, किशन लाल, सुदर्शन, अवधेश सोनकर, वीरेंद्र श्रीवास्तव, कमल तिवारी, अंकित मिश्रा, मानेंद्र राजपूत, नीति बाजपेई आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें