Kanpur News: जेड स्क्वॉयर मॉल में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को देखा। इस दौरान जनता से निवेदन किया गया कि फिल्म को अवश्य देखें और सभी को दिखाएं।
भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों, प्राधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गोधरा कांड पर आधारित ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को जेड स्क्वॉयर मॉल में देखा। गोधरा कांड की सच्चाई इस फिल्म में दिखाई गई है। भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए, क्योंकि इसे देखकर मालूम होता है कि आज से 22 वर्ष पूर्व 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में हिंदुओं को किस प्रकार निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
राजनीतिक तुष्टिकरण के कारण देश के इतिहास तथा बहुत सी सत्य घटनाओं को दबा कर रखा गया था। गोधरा की घटना भी उन्हीं में एक थी, जिसके सत्य से शायद बहुत से लोग आज भी अनजान हैं। इस मौके पर पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी, जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, शिवराम सिंह, विधायक सलिल विश्नोई , महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहें। जनता से निवेदन किया गया कि फिल्म को अवश्य देखें और सभी को दिखाएं।