फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sisamau By-Election: 14 मेजों पर सुबह आठ बजे से होगी मतगणना, 30 मिनट में पूरा होगा पहला राउंड…20 में फैसला

Fri, 22 Nov 2024 06:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मतगणना के दौरान हर टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती होगी। जिनकी देखरेख में मतगणना कराई जाएगी। मौके पर आरओ की भी उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
sisamau by election - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में पड़े मतों की गणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह पांच बजे मतगणना कार्मिक नवीन गल्लामंडी नौबस्ता पहुंचेंगे। मतगणना के लिए एक चबूतरे पर 14 टेबल लगाई जाएंगी। इसमें ईवीएम मशीन के वोटों की गिनती होगी। दो पोस्टल बैलेट की और एक सर्विस मतदाता की भी मेज लगेगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।

विज्ञापन

कुल 20 राउंड में मतगणना पूरी होगी। पहला राउंड 30 मिनट में पूरा हो जाएगा। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मतगणना से पहले रेंडमाइजेशन किया जाएगा। आरओ राम प्रकाश ने बताया कि मतगणना के दौरान हर टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती होगी। जिनकी देखरेख में मतगणना कराई जाएगी। मौके पर आरओ की भी उपस्थिति रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें