फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, जेड स्क्वायर में हुआ शो…जनता से फिल्म देखने की अपील

Fri, 22 Nov 2024 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जेड स्क्वॉयर मॉल में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को देखा। इस दौरान जनता से निवेदन किया गया कि फिल्म को अवश्य देखें और सभी को दिखाएं।
विज्ञापन
फिल्म देखते भाजपाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों, प्राधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गोधरा कांड पर आधारित ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को जेड स्क्वॉयर मॉल में देखा। गोधरा कांड की सच्चाई इस फिल्म में दिखाई गई है। भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए, क्योंकि इसे देखकर मालूम होता है कि आज से 22 वर्ष पूर्व 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में हिंदुओं को किस प्रकार निशाना बनाया गया।

विज्ञापन

राजनीतिक तुष्टिकरण के कारण देश के इतिहास तथा बहुत सी सत्य घटनाओं को दबा कर रखा गया था। गोधरा की घटना भी उन्हीं में एक थी, जिसके सत्य से शायद बहुत से लोग आज भी अनजान हैं। इस मौके पर पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद  रमेश अवस्थी, जिला अध्यक्ष  दीपू पांडे, शिवराम सिंह, विधायक सलिल विश्नोई , महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहें। जनता से निवेदन किया गया कि फिल्म को अवश्य देखें और सभी को दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें