इस पर जब महिला जज ने पूनम को समझाने का प्रयास किया तो वह उग्र हो गईं। फोन पर ही पूनम ने जज से कहा कि जैसा वह कह रही हैं, अगर वैसा नहीं हुआ तो उसका परिणाम भुगतना होगा। कोतवाली इंस्पेक्टर आशीष शुक्ला ने बताया कि मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई जा रही है।
धमकी देने के मामले में आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस टीम की मदद से जांच जारी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। राजकुमार अग्रवाल, एसपी पूर्वी