फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंग के साथ भाजपा की जीत का जश्न, सोशल मीडिया पर जोगीरा सा रा रा.......

Sat, 11 Mar 2017 08:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में भाजपा की धमाकेदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट कर लोगों ने बीजेपी की विजय और होली का जश्न एक साथ मनाया। राजतिलक की करो तैयारी, आ गए भगवाधारी..., जब तक राहुल गांधी है, मोदी जी की आंधी है... हाथी गिर गया धम्म से साइकिल हो गई अगवा चप्पा चप्पा खिला कमल, यूपी हो गई भगवा। 
विज्ञापन


चुनावी महासंग्राम के रिजल्ट का खुमार कुछ ऐसा चढ़ा कि होली से पहले सोशल मीडिया भगवा रंग में रंगा नजर आया। भाजपा की जीत पर जहां बधाई संदेश चले, वहीं चुटीले अंदाज में लोगों ने सपा, बसपा की खूब खिंचाई की।

यूपी के इस अप्रत्याशित चुनावी नतीजों को जानने का क्रेज सभी में था। कौन  जीतेगा, किसकी सरकार बनेगी, ये जानने के लिए शनिवार सुबह से सभी टीवी चैनलों के सामने बैठ गए। शनिवार होने की वजह से अधिकतर दफ्तरों में छुट्टी थी। टीवी पर जैसे ही रुझानों का दौर शुरू हुआ। फेसबुक, ट्विटर, व्हट्सएप पर स्टेटस अपडेट  होना शुरू हो गए। कुछ लोगों ने ऑनलाइन काउंटिंग देखना भी जारी रखा। प्राइवेट दफ्तर भी पॉलिटिक्ल जोन में तब्दील होता दिखा।   
विज्ञापन


सुबह से शुरू हुए मैसेज देर शाम तक जारी रहे। बीकॉम में पढ़ने वाले रोहित ने लिखा कल बारिश से कीचड़ हो गया था, मालूम था कमल खिलने वाला है। वहीं सारिका ने भाग गए विरोधी आ गया मोदी लिखकर अपने दोस्तों को टैग किया और यूपी में भाजपा सरकार का स्वागत किया। कहीं-कहीं पर एसपी और बीजेपी समर्थकों के बीच हॉट डिस्कशन होते दिखा। इसी प्रकार किसी ने हार का जिम्मेदार राहुल को बताया तो किसी ने बाप बाप होता है, पंगा लेना भारी पड़ गया मैसेज कर सपा की पारिवारिक लड़ाई पर इसका दोष मढ़ा। किसी ने राहुल बाबा को पनौती बताया तो किसी ने मोदी को मनौती। 
 
सोशल मीडिया मैसेज 
- सीएम आवास पर बहुत कर ली मौज, भैया से भौजी  कहिन लौट चलो कन्नौज। जोगी सारारा
-ताजा रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी सबसे आगे चल रहे हैं। उनके पीछे अखिलेश यादव लट्ठ लेकर दौड़ रहे हैं।
- उत्तर प्रदेश में एसपी-कांग्रेस की 350 सीट आ रही है, 50 सीट विधानसभा से और बाकी 300 सीट नंदलाल टेंट हाउस से। आर्डर दे दिया है। --काम बिलबिला रहा है।
विज्ञापन

- यूपी का रुझान देखकर ऐसा लग रहा है कि अखिलेश यादव और मायावती ने भी बीजेपी को वोट दिया है।
- इसी बीच राहल ने मोदी को फोन लगाकर कहा काम हो गया।
- जिस रफ्तार से मोदी जी चल रहे है लगता है की पाकिस्तान में भी बीजेपी आएगी।
- राहुल गांधी को मिली बड़ी सफलता, सपा को डुबोने में हुई  कामयाब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें