मिशन-2019 की तैयारियों में जुटी भाजपा बूथ स्तर को मजबूत कर रही है। इसी क्रम में सेक्टर स्तर पर व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ा जाना है। पार्टी केंद्र और प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी जोड़ रही है। इसके लिए लाभार्थी संपर्क प्रमुखों की सूची तैयार की जा रही है।
गुरुवार को कानपुर-बुंदेलखंड और बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों के साथ अंशल भवन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने सदस्यता का एकत्रीकरण और पुरानी सदस्यता का सत्यापन करने के लिए कहा।