‘जहां शंख प्राण तक गूंज उठे, जहां भक्ति लहर उठकर बोले, जहां पुण्य जगे गहराई से और श्रद्धा भी आंखें खोले...’ प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ के पहले गांव, शहर, गली मोहल्ले शंकर महादेवन के गीत से झूम उठेंगे।
पहली बार कुंभ मेले के लिए थीम सांग तैयार किया गया है। शंकर महादेवन ने बताया कि यह पहली बार है कि कुंभ के लिए थीम गाने की रिकार्डिंग की है। कानपुर से गहरा नाता बताते हुए शंकर कहते हैं कि उनके दोस्त और बंटी बबली के डायरेक्टर शाद अली कानपुर से हैं।
शाद ने कई बार कानपुर का जिक्र किया तो यहां के लड्डू और मक्खन की बात करना नहीं भूला। स्पेशल डिमांड पर मक्खन मंगाया है। टुंडे कबाब की दुकानें देखकर मन खुश हो गया।