कानपुर। नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में मंडल सोशल मीडिया संयोजकों, सह-संयोजकों और व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुखों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया संगठन की बात लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।
कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी प्रामाणिक तथ्यों के साथ साझा करें। उन्होंने प्रत्येक मंडल में डिजिटल समन्वय, सक्रियता और नियमित संवाद बनाए रखने की जरूरत बताई। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मंडल में व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित ने किया। इस दौरान राधा सैनी, स्पर्श कटियार, यश जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।