भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
सपा कुनबे में जारी घमासान का फायदा उठाने के लिए पीएम मोदी के 'चाणक्य' यानी अमित शाह ने एक योजना तैयार की है। इसके लिए शाह ने सपाइयों के घर में अचानक संकल्प महारैली करने मन बनाया है। स्पष्ट है शाह मौके को भुनाने की जुगत में जुट गए हैं।
इन दिनों सपा में सत्ता को लेकर जबरदस्त कलह मची है। जहां एक तरफ सीएम अखिलेश का खेमा खड़ा है तो दूसरी ओर शिवपाल यादव व उनके समर्थन में खुद सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह और अमर सिंह हैं।
इस समय सीएम अखिलेश अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों के बीच सुलह की तमाम कोशिशें पहले ही नाकाम हो चुकी हैं। इसलिए अब कोई उम्मीद भी नजर नहीं आ रही।
बताते चलें इटावा और उसके आसपास की विधानसभा सीटों पर मुलायम सिंह यादव, उनके परिवार के सदस्यों का कब्जा है। ऐसे में अमित शाह के सामने भी कम कठिनाइयां नहीं होंगी। यादव बहुल इस क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के लिए शाह की चाणक्य नीति कितनी कारगर साबित होती है ये तो वक्त ही बता पाएगा।