फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव बोले, कोई भाजपा नेता सिक्कों से नहीं तुलेगा

Thu, 21 Apr 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने खुद को सिक्कों से तौले जाने के मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बुधवार को उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की गलतफहमी से हो गया। आगे से ऐसा नहीं होने पाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर सख्ती करते हुए पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर यह कहा है कि आगे से कहीं भी किसी नेता को सिक्के से तौलने का कार्यक्रम न रखा जाए। 
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में पहुंचने पर उन्होंने बिना कुछ पूछे सबसे पहले सिक्कों से तौलने पर ही अपनी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि मंगलवार को कानपुर जोन की यात्रा के दौरान नौबस्ता चौराहे पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने सिक्कों से तौला था। यह कानूनी रूप से गलत है। अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया था। दोपहर बाद कानपुर से लखनऊ पहुंचने पर अध्यक्ष ने तत्काल सभी जनपदों के पार्टी जिलाध्यक्षों को निर्देश जारी करवाया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के स्वागत सम्मान में जो भी भेंट मिलेगी, उसकी कीमत निकाल उसे गरीबाें में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें