फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण चुनावी मुद्दा नहीं : केशव

Thu, 21 Apr 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्षकेशव प्रसाद।  - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा मंदिर निर्माण को अपना मुद्दा नहीं बनाएगी। मंदिर निर्माण का मामला कोर्ट में है, वहां से जैसा फैसला आएगा, उसी पर अमल होगा। यह राजनीति का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि राम हमारे आराध्य हैं, इसलिए जय श्रीराम बोलना हमारा अधिकार है। प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को कानपुर जोन की पहली यात्रा समाप्त करने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि  उत्तर प्रदेश पिछले कुछ वर्षों में विकास और सामाजिक रूप से काफी पिछड़ गया है। इसकी वजह यहां सपा, बसपा की सरकारें हैं। इस बार इतिहास बदलेगा। भ्रष्टाचार, अपराधमुक्त प्रदेश बनाने के लिए भाजपा सत्ता में आएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सरकार विकास कम, प्रचार ज्यादा करती है। बुंदेलखंड में जिस तरह से त्राहि-त्राहि मची है, उसकी वजह भी प्रदेश सरकार है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए वैन चलाई गई उसका नाम समाजवादी रख दिया। केशव प्रसाद बोले, आम जनता से जुड़ी 11 हजार शिकायतें पुलिस के पास पड़ी हैं, जिसमें गुंडागर्दी और लूट, छिनैती से जुड़ी शिकायतें ज्यादा हैं। भाजपा की तेजी देखकर सपा, बसपा में बौखलाहट बढ़ गई है। कांग्रेस की तो चर्चा करना ही बेकार है। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल के बाद से संगठन के गठन पर कार्य शुरू हो जाएंगे। 15 दिन के अंतराल में काफी कुछ देखने को मिलेगा। इस मौके पर पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी समीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र, प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार, महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें