भाजपा ने एंटी राेमियाे स्क्वायड बनाने की घाेषणा की थी
उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में बीजेपी अब उन बड़े वादों पर काम करेगी, जो 2019 में लाेकसभा चुनाव के लिए जीत का आधार बना सके। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में एंटी रोमियो स्कवायड का गठन करने का वादा किया। न सिर्फ वादा किया बल्कि चौक-चौराहों पर पोस्टर लगाकर युवतियों तक ये संदेश भी पहुंचाया कि बीजेपी की सरकार आने पर रोमियो ने उन्हें परेशान नहीं करेंगे।
चुनाव नतीजे अाने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद माैर्य ने यह साफ किया कि अब प्रदेश गुंडाराज से मुक्त हाे जाएगा। प्रदेश में एंटी राेमियाे स्क्वायड बनाए जाएंगे जाे महिलाअाें की सुरक्षा का खास ख्याल रखेंगे।